ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

पथ निर्माण विभाग के सर्वे में चौकाने वाला खुलासा, अबतक की जांच में बिहार के 12 पुल बेहद खतरनाक; तत्काल मरम्मत की दरकार

PATNA: बिहार में एक महीने के भीतर एक के बाद एक दर्जनों पुल ध्वस्त हो गए। लगातार पुलों के गिरने की घटना को लेकर सरकार की खूब किरकिरी हुई। जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने सभी पुलों का

पथ निर्माण विभाग के सर्वे में चौकाने वाला खुलासा, अबतक की जांच में बिहार के 12 पुल बेहद खतरनाक; तत्काल मरम्मत की दरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक महीने के भीतर एक के बाद एक दर्जनों पुल ध्वस्त हो गए। लगातार पुलों के गिरने की घटना को लेकर सरकार की खूब किरकिरी हुई। जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने सभी पुलों का सर्वे कराने की बात कही थी। अबतक की हुई सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पथ निर्माण विभाग की जांच रिपोर्ट में राज्य के 12 पुलों बेहद खतरनाक पाए गए हैं, जिन्हें तत्काल मरम्मद की जरुरत है।


दरअसल, राज्य में पिछले दिनों लगातार पुलों के गिरने की घटना को लेकर बिहार सरकार काफी गंभीर है। राज्य के पुलों का हेल्थकार्ड बनाया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग की तरफ से कराए जा रहे सर्वे में  अब तक राज्य के 12 पुल खतरनाक पाए गए हैं।


इन 12 पुलों की हालत बहुत ही जर्जर है और तत्काल मरम्मती नहीं हुई तो कोई भी अनहोनी हो सकती है और जान-माल का नुकसान होने की संभावना है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद और भी खतरनाक पुलों की पहचान होने की संभावना है। पथ निर्माण विभाग ने जर्जर पुलों की मरम्मति के लिए पहल शुरू कर दी है। 


बता दें कि पिछले दिनों राज्य में कई पुलों के गिरने के बाद पथ निर्माण विभाग ने राज्य सरकार के अधीन सभी पुलों का सर्वे कराने का निर्णय लिया था। फिलहाल सर्वे का काम जारी है और करीब 8 सौ से अधिक पुलों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।