ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

बिहार के 10 जिलों में टिड्डियों से खतरा, सरकार हाई अलर्ट पर

PATNA : बिहार में टिड्डी दलों के अटैक का खतरा और बढ़ गया है। 10 जिलों में सरकार ने टिड्डी अटैक को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार की तरफ से कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, गया,

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में टिड्डी दलों के अटैक का खतरा और बढ़ गया है। 10 जिलों में सरकार ने टिड्डी अटैक को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार की तरफ से कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिलों में हाई अलर्ट की घोषणा की गई है। यह सभी जिले उत्तर प्रदेश से सटे हुए हैं। 


बिहार में टिड्डी के प्रकोप से किसानों को बचाने के लिए सरकार ने एहतियातन कई फैसले लिए हैं। उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के कई जिलों में मॉक ड्रिल भी कराई गई है। कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि टिड्डी दल के प्रकोप की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है और लगातार संभावित आक्रमण वाले इलाकों में विभाग के अधिकारी मॉक ड्रिल सहित अन्य तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं। 


जिला स्तर पर टिड्डी दल को नियंत्रित रखने के लिए हर गुरुवार और मंगलवार को कंट्रोल रूम में बैठक हो रही है। विभाग ने रसायनों और स्प्रेयर के अलावे ट्रैक्टर का भी इंतजाम कर रखा है। अगर आवश्यकता पड़ी तो माउंटेड स्प्रेयर और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इस्तेमाल भी किया जाएगा।