ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमितों की मौत पर भी मिलेगा मुआवजा, सरकार ने दिया ये निर्देश

PATNA : बिहार में एंटीजन किट से संक्रमित पाए जाने वाले कोरोना मरीजों की मृत्यु होने पर भी आर्थिक मुआवजा मिलेगा. जिसे लेकर स्थिती स्पष्ट करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में एंटीजन किट से संक्रमित पाए जाने वाले कोरोना मरीजों की मृत्यु होने पर भी आर्थिक मुआवजा मिलेगा. जिसे लेकर स्थिती स्पष्ट करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आम लोगों के बीच मुआवेजी को लेकर भ्रम की स्थिती पैदा हो गई है, ऐसे में उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि एंटीजन जांच किट में पॉजिटिव पाए जाने का मतलब सिर्फ पॉजिटिव होता है. ऐसे में उन सभी मरीजों को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा, जिनकी कोरोना से मौत होती है. 

बता दें कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण की जांच  अलग-अलग माध्यमों से कर रहा है. ऐसे में लोगों के बीच उत्पन्न संशय को दूर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिर्फ आरटीपीसीआर से ही कोरोना संक्रमण की पहचान नही होती है. 

एंटीजन किट से पॉजिटिव हमेशा पॉजिटिव होता है और ट्रू नेट से निगेटिव हमेशा निगेटिव होता है. विभाग ने सभी संक्रमित मरीजों की मृत्यु के बाद मुआवजा देने के निर्देश दिया है. इसमें एंटीजन या आरटी पीसीआर को लेकर अलग से कोई निर्देश नहीं है. बता दें कि बिहार में कोरोना से 484 लोगों की मौत हो गई है.