ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 18 एजेडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का DA बढ़ा; कई विभागों को मिली सौगात

बिहार की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास योजनाओं, वित्तीय प्रस्तावों और प्रशासनिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण मंजूरी दी गई।

Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 18 एजेडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का DA बढ़ा; कई विभागों को मिली सौगात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Cabinet : बिहार की नई सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद आज कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पटना सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई अहम विभागीय प्रस्तावों, विकास योजनाओं, वित्तीय फैसलों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस कैबिनेट बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। 


कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनता की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास को नई दिशा देना और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।


राज्य सरकार ने केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने डीए को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। ये फैसला 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर 5 जिलों में रूरल SP की पोस्ट को मंजूरी दी गई है। पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी और सीवान में ग्रामीण SP तैनात होंगे। कैबिनेट ने पांच नए पदों का सृजन किया है। इन जिलों को अपराध और दंगे के लिए अत्यंत संवेदनशील मानते हुए नए पदों का सृजन किया गया है।


बैठक के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार कई नई योजनाओं और जनहित से जुड़े फैसलों की घोषणा कर सकती है। पहली फुल कैबिनेट बैठक के जरिए नई सरकार ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि वह विकास और सुशासन के एजेंडे पर तेजी से काम करेगी।


Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 18 एजेडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का DA बढ़ा; कई विभागों को मिली सौगात


Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 18 एजेडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का DA बढ़ा; कई विभागों को मिली सौगात


Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 18 एजेडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का DA बढ़ा; कई विभागों को मिली सौगात