ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

आरा: तिलक में नाच देखने के दौरान बच्चे को लगी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

भोजपुर के पिपरा जयपाल गांव में तिलक समारोह के दौरान नाच देखने गए 11 वर्षीय बच्चे को अचानक गोली लग गई। बालक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
हर्ष फायरिंग का ट्रेंड
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा जयपाल गांव में रविवार की रात तिलक समारोह के दौरान नाच कार्यक्रम में एक 11 वर्षीय बच्चे को अचानक गोली लग गई। 


गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को दाहिने पैर के ठेहुने के नीचे गोली लगी है। परिजनों ने उसे तुरंत महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार घायल बालक का नाम अंश राज है, जो पिपरा जयपाल गांव निवासी धर्मेंद्र राम का पुत्र है। अंश राज ने बताया कि वह तिलक समारोह में आयोजित नाच कार्यक्रम देखने गया था। नाच देखने के दौरान जब वह समियाने से बाहर पानी पीने जा रहा था, तभी अचानक उसे गोली लग गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


किसी खुशी के मौके पर हथियार से हवा में गोली चलाने को हर्ष फायरिंग कहते है। ऐसा करना गैरकानूनी है, हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से लोगों की मौत तक हो जाती है। सार्वजनिक समारोहों में लाइसेंसी बंदूकों से भी हर्ष फायरिंग करना एक आपराधिक अपराध है। 


हर्ष फायरिंग के दोषी पाए जाने पर 2 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। साथ ही हथियार का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। यदि हर्ष फायरिंग में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है या कोई घायल हो जाता है, तो आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC धारा 304) या हत्या (IPC धारा 302) का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता