ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम, मायकेवालों ने लगाया गंभीर आरोप

मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप पति और ससुरालवालों पर लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति भोलू मंडल को हिरासत में लिया और पूछताछ की। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

BIHAR POLICE
हत्या या आत्महत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BIHAR: मोबाइल के आने से कई सुविधाएं हो गयी। अब लोग घर पर बैठे-बैठे हर काम कर ले रहे हैं। जो काम पहले संभव नहीं था वो काम अब लोग मोबाइल पर करने लगे हैं। अब सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाना नहीं पड़ता है। सब काम ऑनलाइन मोबाइल पर कल लिया जाता है। लेकिन कभी-कभी इसी मोबाइल के चक्कर में लोगों की जान चली जाती है। ताजा मामला भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अम्मापाली गांव का है जहां एक पति ने पत्नी को मोबाइल नहीं दिया तो उसने बड़ा कदम उठा लिया। 


बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली है। लेकिन मृतका के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। उनका आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने मिलकर हत्या की है। यह आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की पहचान भोलू मंडल की पत्नी नीति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 15 मार्च को होली के दिन जब नीति कुमारी गांव में होली खेलने जा रही थी। तब पति ने उसे साथ में मोबाइल ले जाने से मना कर दिया। कहा कि मोबाइल पानी में भींगकर खराब हो जाएगा। पति के इस बात से पत्नी गुस्सा हो गयी और फिर मोबाइल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों को बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पति के साथ मारपीट के बाद नीति ने खौफनाक कदम उठा लिया। आनन-फानन में नीति कुमारी को पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां के डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। 


जब उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया तब वहां उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मायके वालों के बीच कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। नीति कुमारी के भाई दीपक मंडल का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। इस घटना को अंजाम जीजा ने दिया है। मेरी बहन होली के दिन मोबाइल बाहर ले जाना चाह रही थी। वो होली खेलते हुए फोटो और वीडियो बनाना चाहती थी लेकिन पति ने उसे मोबाइल ले जाने नहीं दिया। 


उल्टे बहन के साथ मारपीट की गयी। मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप पति और ससुरालवालों पर लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति भोलू मंडल को हिरासत में लिया और पूछताछ की। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।