ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, 2 इनामी बदमाशों को फ़िल्मी अंदाज में दबोचा

Bihar News: जिस तरह की विशेष कार्रवाई बिहार पुलिस की इस स्पेशल टीम ने की है, ऐसा बस फिल्मों में ही देखने को मिलता है. इन दोनों के ऊपर कई गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों में मामले दर्ज थे, एक पर 1 लाख का इनाम तो दूसरे पर 25 हजार का इनाम रखा गया था.

Bihar News
बिहार STF
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फ़ोर्स की विशेष टीम ने 2 इनामी और कुख्यात अपराधियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक नवगछिया जिले का नामी अपराधी नवीन यादव है, जिसके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम था. STF को इस बात की सूचना मिली कि गोपालपुर, भागलपुर निवासी नवीन यादव हिमाचल प्रदेश से अपने घर आ रहा है. जिसके बाद नवगछिया में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.


यह अपराधी गोपालपुर के राजधर यादव की हत्या में शामिल था. इसके खिलाफ पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, नवगछिया इत्यादि थानों में विभिन्न गंभीर मामले दर्ज थे. जिनमें लूट, हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट इत्यादि शामिल थे. इधर STF को बांका के इनामी अपराधी मोहम्मद तस्लीम के बारे में भी सूचना प्राप्त हुई कि वह दिल्ली से अपने घर लौट रहा है. 


जिसके बाद स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने बांका में छापेमारी कर इस 25 हजार के इनामी अपराधी को दबोच लिया. इस अपराधी पर बांका जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी इत्यादि के मामले दर्ज थे. इन दोनों को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं थी कि बिहार पुलिस ने इनके लिए विशेष इंतजाम कर रखा है. जैसे ही इन दोनों के ठिकानों की पुष्टि इस स्पेशल टीम ने की, इन्हें अपने शिकंजे में कस लिया गया.


इन दो गिरफ्तारियों के बाद बांका और नवगछिया, भागलपुर के इलाकों में स्थानीय लोग बेहद खुश हैं. ऐसे कई परिवार हैं जो इन दोनों से पीड़ित थे, जब सभी को इस गिरफ्तारी की सूचना मिली, उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस का साधुवाद किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही बिहार पुलिस अपराधियों को गिरफ्त में लेने में तत्परता दिखलाए तो प्रदेश के लोगों की लगभग कठिनाइयाँ दूर हो जाएंगी.


ज्ञात हो कि ऐसे अपराधियों की वजह से जो अच्छे नागरिक होते हैं उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. कोई इन अपराधियों की वजह से अपने परिजन को खो देता है, कोई धन खो देता है, कोई गलत रास्ते पर चला जाता है और कई परिवार तो तंग आकर यह राज्य ही छोड़ जाते हैं. ऐसे में इन बदमाशों पर लगाम लगाना ही समय की सबसे बड़ी मांग है.