ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar News: बिहार में यहाँ नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी, खर्च किए जाएंगे ₹1261 करोड़

Bihar News: 1261 करोड़ की लागत से 74.8 किमी अजगैबीनाथ धाम–कटोरिया नई रेल लाइन बिछेगी। देवघर की दूरी 131 से घटकर 101 किमी रह जाएगी। असरगंज, तारापुर, बेलहर में बनेंगे नए स्टेशन..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने वाली 1261 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को अब हरी झंडी मिल गई है। अजगैबीनाथ धाम (सुल्तानगंज) से कटोरिया तक 74.8 किलोमीटर नई रेल लाइन अब जल्द बिछेगी। सर्वे पूरा हो चुका है और भूमि अधिग्रहण भी आने वाले दिनों में शुरू होगा तथा नए साल में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।


यह लाइन असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान होते हुए कटोरिया तक जाएगी। वहीं, नए स्टेशन असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान में बनेंगे, जबकि कटोरिया भी स्टेशन के रूप में विकसित होगा।


श्रावणी मेले और कांवड़ यात्रा में बड़ी राहत

सबसे बड़ा फायदा देशभर के शिवभक्तों और खासकर कांवड़ियों को होगा। अभी सुल्तानगंज से देवघर की रेल दूरी भागलपुर-बांका-कटोरिया होकर 131 किमी है। नई लाइन बनने के बाद यह दूरी घटकर सिर्फ 101 किमी ही रह जाएगी। प्रतिवर्ष लाखों कांवड़िए गंगा जल लेकर देवघर जाते हैं ऐसे में आगे से कम समय और कम खर्च में उनकी यात्रा पूरी होगी।


क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में क्रांति

- अजगैबीनाथ धाम सीधे देवघर और बांका से जुड़ेगा  

- जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज, भागलपुर-दुमका और गोड्डा-पीरपैंती लाइन से कनेक्शन  

- भागलपुर-मंदारहिल सेक्शन से बांका रूट मजबूत होगा  

- देवघर के लिए दो वैकल्पिक रूट मिल जाएंगे


पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ने बताया है कि भूमि अधिग्रहण का अंतिम आकलन एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद भू-अर्जन विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और मुआवजा वितरण शुरू होगा। निर्माण पूरा होने पर इस इलाके में ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, व्यापार को बल मिलेगा और हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।


स्थानीय लोग और कांवड़ संघ इस घोषणा के बाद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि दशकों पुराना उनका सपना अब साकार होने जा रहा है। 2028-29 तक इस लाइन पर ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद है। बिहार का रेल नक्शा आने वाले वर्षों में और मजबूत होने जा रहा है।