ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

बिहार के इस जिले में 8,051 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, राज्यभर में कुल 13,451 पर असर

यह ऐसे वाहन चालक जिसने 3 से अधिक बार ट्रैफिक रूल्स तोड़ा है। इस मामले में भागलपुर राज्य में पहले स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर जिला है। ऐसे लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होगा।

BIHAR
ड्राइविंग लाइसेंस
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के  भागलपुर जिले में 8,051 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाने की संभावना है। ये कदम उन चालकों के खिलाफ उठाए जा रहे हैं जिन्होंने तीन बार से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। बिहार के 28 जिलों में कुल 13,451 लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे, जिसमें भागलपुर पहले स्थान पर है।


  • लाइसेंस निलंबन का कारण: जनवरी 2021 से अक्टूबर 2024 के बीच तीन या अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। भागलपुर के बाद मुजफ्फरपुर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों में दूसरे स्थान पर है।


  • अन्य जिले: रोहतास में (186) लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस, बेतिया में (53), पूर्णिया में (28), गया (25), पूर्वी चंपारण (19), भोजपुर (14), दरभंगा (9), कैमूर (10), सुपौल (8), सिवान (7), खगड़िया (6), वैशाली और नवादा (4-4), कटिहार (3) लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होगा। बता दें कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन मामले में 2021 से 2024 तक के 140 ड्राइविंग लाइसेंस को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। जिसमें 2024 में 61, 2023 में 35, 2022 में 15 और 2021 में 29 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड किया गया था। 



  • पिछले निलंबन:
    2021 से 2024 के बीच भागलपुर में 140 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए थे, जिसमें 2024 में 61, 2023 में 35, 2022 में 15, और 2021 में 29 लाइसेंस शामिल हैं। इनमें छत्तीसगढ़ (1), जम्मू-कश्मीर (2), उत्तर प्रदेश (3), राजस्थान (1), पश्चिम बंगाल (3), दिल्ली (1) के लाइसेंस धारक भी शामिल थे।



  • लर्निंग लाइसेंस के लिए नई सुविधा:
    अब वाहन चालक बिना परिवहन कार्यालय आए घर बैठे लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं और टेस्ट भी दे सकते हैं। यह सुविधा 1 अप्रैल से शुरू की गई है।



  • आवेदन प्रक्रिया:

  1. सारथी पोर्टल पर पंजीकरण: आवेदक को अपना आधार नंबर लिंक करना होगा।

  2. ऑनलाइन शुल्क भुगतान: शुल्क जमा करने के बाद मोबाइल पर OTP आएगा।

  3. लर्निंग लाइसेंस टेस्ट: ऑनलाइन टेस्ट में यातायात नियमों से जुड़े 15 सवाल होंगे।

  4. लाइसेंस प्राप्ति: टेस्ट पास होने के बाद लर्निंग लाइसेंस का लिंक डाउनलोड किया जा सकता है। यह पहल लर्निंग लाइसेंस के कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्यव्यापी लागू की गई है, जिसका ट्रायल औरंगाबाद में किया गया था।

टैग्स