Hindi News / bihar / begusarai / BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मुखिया के घर पर...

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

बिहार में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है.ऐसे में अब बेगुसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मुखिया के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Dec 31, 2024, 11:13:19 AM

BIHAR CRIME

मुखिया के घर गोलीबारी - फ़ोटो REPOTER

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दामोदरपुर पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग में मुखिया राजकुमारी देवी सहित उनके परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वही अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग होने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


वहीं, सुचना के बाद घटनास्थल पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंच कर घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर पंचायत के कटहरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि दामोदरपुर पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी अपने घर पर थे। तभी एक की संख्या में अपराधी आया और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगा। 

गोलीबारी की घटना को देखते ही मुखिया राजकुमारी देवी एवं उनके घर के लोग किसी तरह घर में ही छुपाकर जान बचाई। इधर गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब आना शुरू हुआ तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद लोग भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है।