ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

बिहार में रफ्तार का कहर: दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, दर्जनभर घायल

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Road Accident: बेगूसराय जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार की देर रात को सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला स्थित एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पहले तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल स्कॉर्पियो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह इस भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।


मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड-37 निवासी स्वर्गीय ललन पासवान के 26 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, बैजू शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, वार्ड-36 निवासी राजन साह उर्फ़ चिक्कू के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार तथा इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले स्कॉर्पियो चालक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है। 


जानकारी के अनुसार पोखरिया से छह युवक एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर सिमरिया गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। स्नान के बाद जन्मदिन मनाने की भी योजना थी। लेकिन अंग्रेजी ढाला के समीप सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से उनकी आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी युवक गंगा स्नान के लिए सिमरिया जा रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। दोनों स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत ने पलभर में चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार रूपेश कुमार, करण कुमार और रवि कुमार समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।


वहीं दूसरी स्कॉर्पियो बखरी थाना क्षेत्र से बारात लेकर विनोदपुर जा रही थी। इस वाहन में सवार विकास कुमार, राजा कुमार, प्रियांशु कुमार, लक्ष्मण कुमार, प्रिंस कुमार और ज्योतिष कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।


इधर, चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। जिस घर से युवक गंगा स्नान और जन्मदिन की खुशियां मनाने निकले थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है। वहीं बारात लेकर जा रहे लोगों के हादसे का शिकार होने से शादी की खुशियां भी पलभर में गम में बदल गईं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता