ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे महिला ने अचानक लगा दी ‘मौत की छलांग’, जाते-जाते बची जान

Bihar News: बेगूसराय के सालौना रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से उसकी जान बच गई.

Bihar News
महिला ने अचानक लगा दी ‘मौत की छलांग’
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक महिला ट्रेन से आत्महत्या करने की कोशिश की। दरअसल, बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सालौना रेलवे स्टेशन के सलौना ढाला के पास एक महिला ने चलती ट्रेन के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन के ड्राइवर ने अपना सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया है। 


वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ट्रेन के इंजन से बाहर निकल गया। इस घटना के दौरान महिला के हाथ में चोटें आई है। वहीं महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर कूदने के दौरान महिला अपने हाथ में आधार कार्ड ली हुई थी। जिसमें बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। 


आज सुबह यानि 10 अप्रैल को एक महिला आत्महत्या के नियत से ट्रेन के आगे कूद गई थी। महिला को ट्रेन के आगे कूदते देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन महिला फिर भी नहीं मानी और ट्रेन के इंजन के नीचे आ गई। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद किया किया गया है, जिसे देख लोग काफी हैरान है। उक्त महिला के द्वारा आत्महत्या करने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहार, यह पूरा मामला जांच के घेरे में है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता