ब्रेकिंग
सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....

दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार

Bihar Police: बिहार के बेगूसराय में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मद्य निषेध विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। पांच विशेष टीमों की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान करीब दो दर्जन शराब पीने और शराब कारोबार से जुड़े...

दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Police: बेगूसराय में दुर्गा पूजा को लेकर मद्य निषेध विभाग ने शराबियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी और जांच अभियान में करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें शराब पीने के आरोपितों के साथ शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग भी शामिल हैं. पूजा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था और हुड़दंग को रोकने के लिए विभाग ने निगरानी और सख्त कर दी है.


मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर शराब पीने और बेचने वालों को पकड़ा. गिरफ्तार सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई. इसके बाद मद्य निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया.


मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के नशामुक्ति अभियान और दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिला पदाधिकारी ऋची पांडेय के निर्देश पर शराब के सेवन और अवैध कारोबार पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि पूजा और मेले के दौरान किसी तरह की परेशानी या अव्यवस्था न हो.


पांच विशेष टीमें कर रहीं लगातार निगरानी

दुर्गा पूजा के दौरान जिले में बाहर से आने वाले लोगों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों और दूसरे इलाकों में शराब का सेवन करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है. अभियान को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग ने पांच विशेष टीमों का गठन किया है. ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और जांच कर रही हैं.


अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को भी जिले के अलग-अलग अनुमंडल क्षेत्रों में शराब पीने के आरोप में करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद हालिया कार्रवाई में करीब दो दर्जन लोगों को पकड़ा गया है.


शराब कारोबारियों पर भी विभाग की नजर

उत्पाद अधीक्षक सुमन कुमार सिंह ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल बड़े कारोबारियों पर भी विभाग की नजर है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब की खरीद-बिक्री और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.


उन्होंने कहा कि बड़े शराब कारोबारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में स्पीडी ट्रायल कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. विभाग का कहना है कि शराब की तस्करी और बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.


नकली शराब को लेकर भी लोगों को किया अलर्ट

उत्पाद विभाग ने दुर्गा पूजा के दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है. अधिकारियों ने नकली शराब के खतरे को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है. खासकर युवाओं से शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई है.


उत्पाद अधीक्षक ने साफ कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शराब पीते या बेचते पकड़े जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मद्य निषेध विभाग का अभियान पूजा के दौरान भी जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोग सुरक्षित माहौल में दुर्गा पूजा मना सकें.