ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

Bihar News: बेगूसराय में ठनका गिरने से पांच की मौत, बच्ची समेत पांच लोग घायल

Bihar News: बेगूसराय जिले में आज मौसम की तबाही ने कहर ढा दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठनका गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिहार, Bihar, बेगूसराय, Begusarai, ठनका गिरना, Lightning strike, मौत, Death, घायल, Injured, किसान, Farmer, महिला, Woman, बच्ची, Girl child, थाना क्षेत्र, Police station area, मौसम की मार, Weather impa
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय जिले में आसमानी बिजली गिरने की घटनाओं ने कोहराम मचा दिया है। मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ब्रजपात की चपेट में आने से पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें एक किशोरी, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। साथ ही पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसे बलिया, साहेबपुर कमाल, मुफस्सिल, भगवानपुर और मटिहानी थाना क्षेत्रों में हुए हैं।


बलिया थाना क्षेत्र - पति की मौत, पत्नी घायल

बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में 50 वर्षीय बिरल पासवान की मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी जितन देवी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। यह दंपती खेत से भूसा लाकर ठेले पर ले जा रहे थे, तभी अचानक बादलों की गरज के साथ गिरी आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। बिरल पासवान की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी का इलाज बलिया पीएचसी में चल रहा है। मृतक के तीन बेटियां और एक बेटा है।

साहेबपुर कमाल - वृद्ध महिला की मौत

दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मोहनपुर ढाब बहियार में हुई, जहां 60 वर्षीय इंदिरा देवी, जो महादलित टोला नवटोलिया की रहने वाली थीं, ठनका की चपेट में आ गईं। वह बलिया बाजार जा रही थीं जब हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र - किसान की मौत

तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार में सामने आई, जहां 45 वर्षीय पंकज महतो, जो सूजा गांव के निवासी थे, खेत से लौटते समय ब्रजपात की चपेट में आकर जान गंवा बैठे।

मटिहानी - बुजुर्ग किसान की मौत

चौथी घटना मटिहानी के सिंहमा गांव में हुई, जहां 80 वर्षीय जनार्दन महतो की खेत जाते वक्त मौत हो गई। वे सिंहमा गांव के वार्ड-4 निवासी थे।

भगवानपुर - खेत जा रही बच्ची की मौत

पांचवीं घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है। यहां 13 वर्षीय अंशु कुमारी, जो राम कुमार सदा की पुत्री थी, गेहूं काटने खेत जा रही थी। उसी दौरान ठनका गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गई तीन अन्य महिलाएं और बच्चियां संजू देवी, आंचल कुमारी और मुस्कान कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। इन सभी घटनाओं ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौसम के अचानक बदले मिजाज और गरज-चमक के साथ हुई इस तबाही ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।