ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान

किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

BIHAR
बड़ा हादसा टला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिलें में  शनिवार की शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जब तिलरथ से जामालपुर जा रही एक डीएमयू ट्रेन (डेमू) के इंजन में अचानक आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन दनौली-फुलवरिया स्टेशन के पास पहुंच रही थी। इंजन से आग की लपटें और धुआं निकलते देख ट्रेन में सवार दर्जनों यात्री दहशत में आ गए और चलती ट्रेन से कूदने लगे। कुछ ही देर में ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया और हर तरफ चीख-पुकार मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन बरौनी-कटिहार रेल सेक्शन के अंतर्गत आती है और सोनपुर रेल मंडल के अधीन है। यह हादसा तिलरथ स्टेशन के करीब उस वक्त हुआ जब यात्रियों ने इंजन से आग निकलते देखा। तुरंत यात्रियों ने पैनिक में चलती ट्रेन से कूदकर जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 


ठीक उसी समय, खगड़िया की ओर से फुल स्पीड में आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस अप ट्रैक पर आ रही थी। जैसे ही एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर की नजर सामने पटरी पर दौड़ते यात्रियों पर पड़ी, उसने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए और तेज हॉर्न बजाया। ड्राइवर की समझदारी और त्वरित निर्णय के कारण एक और भयावह दुर्घटना टल गई।


इस पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेन का इंजन धू-धू कर जल रहा था और यात्री ट्रेन से कूदते हुए जान बचा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को तिलरथ स्टेशन लाया गया, जहां इसे पूरी तरह से जांचा गया।


 हादसे की प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी को संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे की ओर से विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर की सतर्कता और यात्रियों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया। ट्रेन को सेवा से हटा दिया गया है और जांच जारी है।

बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जानबेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जानबेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जानबेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जानबेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता