ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बगहा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का तांडव: टंगा, साइकिल और ट्रक को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Bihar Road Accident: बगहा में सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। टंगा, साइकिल और ट्रक को टक्कर मारने से कई लोग घायल हो गए, जबकि एक किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई...

बगहा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का तांडव: टंगा, साइकिल और ट्रक को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। चौतरवा-धनहा मुख्य मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में टंगा, साइकिल और सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी गई। हादसे में टंगा पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक सड़क पर जाम रही।


वहां पर मौजूद लोगोंं के मुताबिक काले रंग की स्कॉर्पियो चौतरवा की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी। रतवल टर्निंग के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे टंगा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टंगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार से इलाके में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक यहीं नहीं रुका। टंगा को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित वाहन ने साइकिल से घर लौट रहे एक किशोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद भी स्कॉर्पियो की रफ्तार कम नहीं हुई और वह आगे जाकर सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक से जा भिड़ी। लगातार तीन वाहनों से हुई टक्कर के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह हो गया।


घायल किशोर की पहचान लगुनहा निवासी नरेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र गोलू यादव के रूप में की गई है। बताया गया कि गोलू अपने मामा के घर रतवल आया हुआ था और वहां से साइकिल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान वह इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


वहीं टंगा पर सवार घायल लोगों में शिवराज उरांव, मोहन उरांव, राजू उरांव और दीवानी देवी समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालने में जुट गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर चौतरवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क से जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले जाया गया है।


(बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट)