ब्रेकिंग
महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली

बड़ी खबर : नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार से दिया इस्तीफा, शाम में 9 वीं बार लेंगे CM पद की शपथ

PATNA : इस वक्त की बिहार इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से निकलकर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और राजद से अपना नाता तोड़ लिया है।

बड़ी खबर :  नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार से दिया इस्तीफा, शाम में 9 वीं बार लेंगे CM पद की शपथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बिहार इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से निकलकर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और राजद से अपना नाता तोड़ लिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही वर्तमान कैबिनेट भंग हो गई है। नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंच कर अपना इस्तीफा दिया है और अब नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान कैबिनेट यानी राजद और महागठबंधन से मुहं मोड़ लिया है। अब देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। नड्डा दोपहर 3 बजे पटना आएंगे।


दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार नई सरकार बनाने से सिर्फ 5 कदम दूर है। जिसके कवायदें तेजी से चल रही है। बैठक, इस्तीफा, दावा, न्योता और फिर शपथ ग्रहण यही पांच चरण नई सरकार के अहम बिंदु हैं। राज्यपाल एनडीए गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता दिया और फिर बहुमत सिद्ध होने के बाद नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चर्चा है कि नीतीश के साथ बीजेपी के दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं।  


आपको बताते चलें कि, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लगातार बीते 11 सालों से बीजेपी और आरजेडी के खेमे में आते-जाते रहे हैं। और आज चौथी बार गठबंधन तोड़ने से 5 कदम दूर हैं।  कई बार नीतीश पलटी मार चुके हैं।  साल 2013 में बीजेपी का साथ छोड़ा था। और फिर 2017 में आरजेडी का साथ छोड़ बीजेपी के साथ आए थे। 2022 में एक बार फिर भाजपा को गच्चा देकर राजद से हाथ मिला लिया था। और अब दोबारा लालू की पार्टी आरजेडी से अपनी राहें अलग कर ली हैं।