ब्रेकिंग
21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, गाड़ी जलकर खाक, आधा दर्जन बच्चे झुलसे

CHAPRA: छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र दाढ़ीबाड़ी गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लग गयी। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, गाड़ी जलकर खाक, आधा दर्जन बच्चे झुलसे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र दाढ़ीबाड़ी गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लग गयी। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। इस घटना में 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गये। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में पूरी तरह से जलकर बस खाक में तब्दिल हो गया। 


बताया जा रहा है कि सहजीतपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव स्थित “न्यू गुरुकुल शिक्षा निकेतन” का बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए बनियापुर जा रहा था। तभी इसी बीच दाढीबाड़ी गांव के पास बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते बस धू धूकर जलने लगी। बस में लगी आग को लेकर स्थानीय लोग पहुंचे। इनकी मदद से बस में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। 


वहीं बस में आग लगते हुए चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे पांच बच्चों को बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। 


आग से झुलसकर घायल बच्चों में निखिल कुमार, आशीष कुमार, अंकिता कुमारी, गुंजन कुमारी, आशू कुमार शामिल है। इस घटना से परिजनों के बीच आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने इसके लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई।

टैग्स