ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

BIHAR NEWS : बच्चों का मुंडन नहीं करा सका परिवार, कुआं में पलटा ई-रिक्शा; दो बच्चों की मौत, कई घायल

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां देव प्रखंड के बालूगंज जाने वाली सड़क के बगल में कुएं में एक ई रिक्शा के गिर जाने के कारण दो बच्चों की

BIHAR NEWS : बच्चों का मुंडन नहीं करा सका परिवार, कुआं में पलटा ई-रिक्शा; दो बच्चों की मौत, कई घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां देव प्रखंड के बालूगंज जाने वाली सड़क के बगल में कुएं में एक ई रिक्शा के गिर जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं ई-रिक्शा पर सवार 9 लोग घायल हो गए हैं। इन दोनों बच्चों का मुंडन संस्कार होना था। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, देव बालूगंज जाने वाली सड़क के बगल में कुएं में एक ई रिक्शा के गिर जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई है।  वहीं ई-रिक्शा पर सवार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई रिक्शा से जा रहे परिवार को किसी बाइक सवार ने आगे से चकमा दे दिया था, जिसके कारण ई रिक्शा अनियंत्रित हो गयी और चालक सड़क के किनारे बने कुएं को नहीं देख पाया और वाहन समेत उसी में गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना को देखा और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद रस्सी से बांधकर ई रिक्शा को बाहर निकल गया, जिसमें से 6 लोग घायल मिले और वहीं दो बच्चों की मौत हो गई थी। 


इधर, दोनों बच्चों का मुंडन संस्कार होना था। मृतकों की पहचान आयुष चौधरी पिता पप्पू चौधरी उम्र 3 वर्ष और ज्योति कुमारी पिता विकास चौधरी उम्र 5 वर्ष के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कुछ लोगों के कुएं में होने की सम्भावना पर एनडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।