ब्रेकिंग
तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?

अवैध उगाही के खिलाफ छात्राओं ने काटा बवाल, सड़क जामकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ लगाए नारे

NALANDA : बिहारशरीफ स्नातक पार्ट वन एवं पार्ट टू की परीक्षा को लेकर फॉर्म जमा करने गए छात्राओं से मांगी जा रही नाजायज राशि को लेकर छात्राओं का गुस्सा भड़क गया और बिहारशरीफ-सोह

अवैध उगाही के खिलाफ छात्राओं ने काटा बवाल, सड़क जामकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ लगाए नारे
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहारशरीफ स्नातक पार्ट वन एवं पार्ट टू की परीक्षा को लेकर फॉर्म जमा करने गए छात्राओं से मांगी जा रही नाजायज राशि को लेकर छात्राओं का गुस्सा भड़क गया और बिहारशरीफ-सोहसराय मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. छात्राओं के उग्र आंदोलन को देखते हुए सोहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया.  


काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका. बताया जाता है कि बिहार शरीफ के जलालपुर मोहल्ला स्थित देवशरण वीमेंस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के द्वारा स्नातक पार्ट वन एवं पार्ट 2 की परीक्षा को लेकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कराया गया था. जिसमें जनरल कोटा से 1000 एवं ओबीसी कोटा से 700 रुपये भी जमा कराया गया लेकिन जब कॉलेज में फॉर्म जमा करने छात्रा पहुंची तब कॉलेज प्रशासन के द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जाने लगा. छात्राओं से दो हज़ार से 2200 रुपये की मांग की जाने लगी.  


छात्राओं के द्वारा बताया गया कि उन लोगों के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के दौरान फीस जमा कर दिया गया. बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन कुछ भी बात मानने से इंकार करता रहा और फॉर्म जमा नहीं किया गया. जिससे छात्रों का आक्रोश भड़क उठा. छात्राओं के आंदोलन और सड़क जाम के कारण शहर का मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी. इस दौरान एंबुलेंस को भी जाने से रोक दिया गया. थाना अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह के द्वारा छात्राओं को समझाया गया जिसके बाद जाम को हटाया जा सका.