ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Road Accident: सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवकों को रौंदा

Road Accident: बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले दो दोस्तों की झारखंड के पलामू में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों औरंगाबाद से बाइक से झारखंड गए थे और वहां से लौटने के दौरान पलामू के हरिहरगं

Road Accident
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले दो दोस्तों की झारखंड के पलामू में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों औरंगाबाद से बाइक से झारखंड गए थे और वहां से लौटने के दौरान पलामू के हरिहरगंज बाजार के पास अररुआ मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की जान चली गई।


मृतकों की पहचान औरंगाबाद के शिवगंज निवासी 26 वर्षीय रविकांत मेहता और गया के चिरैला गांव के रहने वाले 20 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविकांत मुंबई में लेबर सप्लाई का काम करता था और किसी से बकाया पैसे लेने के लिए अपने दोस्त के साथ पलामू के हरिहरगंज गया था।


वहां से लौटने के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को रौंद डाला। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतक के परिजन शव लाने के लिए मेदनीनगर रवाना हो गए हैं।