ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

BIHAR POLICE : बारात की गाड़ी चेक करना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, हमले में दारोगा समेत 4 जख्मी

BIHAR POLICE : बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर एक गांव पिछुलिया में उत्पाद विभाग की टीम ने बारातियों से भरी एक वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चला रहे चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।

BIHAR POLICE
BIHAR POLICE
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR POLICE : बिहार में पुलिस वाले पर आए दिन कहीं न कहीं से हमले की खबर निकल कर सामने आती ही रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला औरंगबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में  दारोगा समेत 4 लोग जख्मी हो गए हैं। इनलोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक, गुप्त सुचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम टंडवा के पिछुलिया इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी। उसी दौरान इनलोगों पर हमला कर दिया गया है। यह लोग उस समय सिर्फ वाहन की जांच कर रहे थे।  यहां उत्पाद विभाग की टीम शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी और इसी के तहत गाड़ियों की जांच चल रही थी। तभी हमला किया गया है। 


बताया जा रहा है कि, बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर एक गांव पिछुलिया में उत्पाद विभाग की टीम ने बारातियों से भरी एक वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चला रहे चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़ कर वाहन को रोका। हालांकि, इस दौरान बारातियों से भरे दो अन्य वाहन भी वहां आ गए।


इधर, अचानक बिना सोचे-समझे बाराती उत्पाद विभाग की टीम पर टूट पड़े। इस हमले में एक दारोगा और 3 सिपाही घायल हो गए। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी की सुचना नहीं मिली है।