ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

BIHAR NEWS : सुबह वाले अर्घ्य के दौरान ओवरलोड नाव तालाब में पलटी, 2 लोगों की मौत

CHHAPRA : बिहार के छपरा में आज सुबह अर्घ्य देने के दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। दरअसल, तरैया थाना इलाके के पचभिंडा गांव स्थित एक बड़े पोखरा में आज स

BIHAR NEWS : सुबह वाले अर्घ्य  के दौरान ओवरलोड नाव तालाब में पलटी,  2 लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा में आज सुबह अर्घ्य देने के दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। दरअसल, तरैया थाना इलाके  के पचभिंडा गांव स्थित एक बड़े पोखरा में आज सुबह ओवरलोड नाव पलट गई। छोटी सी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, वहीं 8 अन्य लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। इन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद गांव में छठ पूजा की खुशी मातम में बदल गई। 


जानकारी के मुताबिक, गांव के बड़ा पोखरा पर आज छठ महापर्व का सुबह वाला अर्घ्य दिया जा रहा था। इसी दौरान एक छोटी सी नाव पर करीब 10 लोग सवार थे। नाव ओवरलोड होने की वजह से नाव किनारे से थोड़ी ही दूर जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। किसी तरह ग्रामीणों ने 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 


वहीं, इस हादसे में मृतकों की पहचान पचभिंडा गांव के रहने वाले बीट्टू कुमार सिंह के रूप में की गई है। वह घर का इकलौता बेटा भी था। बता दें, उसके पिता का भी पहले देहांत हो चुका है। घर का अकेला चिराग बूझ जाने की वजह से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान दसई मांझी के रूप में हुई है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव पर सवार लोग पानी में गिरते हुए नजर आ रहे हैं। 


इधर, हादसे की जानकारी पुलिस को दो गई, जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।