ब्रेकिंग
बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

Bhojpur police bribery : आरा में पुलिस की ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, अब SP ने लिया एक्शन

Bhojpur police bribery : बिहार के आरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ पर पुलिस द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जा रही है।

Bhojpur police bribery
Bhojpur police bribery
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bhojpur police bribery : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर यह कहते रहते हैं कि हम न तो गलत काम करते हैं और न ही किसी को गलत काम करने देते हैं। लेकिन,पिछले महीनों में सूबे के अंदर से जैसी खबरें सामने आई है वह सीएम के इस बात पर कहीं न कहीं सवालिया निशान खड़ा करती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला आरा से निकलकर सामने आया है। जहां पुलिस द्वारा ट्रक वालों से अवैध वसूली की जा रही है। इसके बाद अब इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, बिहार के आरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ पर पुलिस द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। अब मामले पर भोजपुर SP ने कहा है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और सत्यता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बताया जा रहा है कि,भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनभावन मोड पर ट्रक वालों से पुलिस के द्वारा अवैध पैसा वसूली किया जा रहा है।जो ट्रक वाले पैसा दे रहे हैं उन्हें आसानी से गलत दिशा में ट्रक को भेज दिया जा रहा है और जो ट्रक वाले पैसा देने से इनकार कर रहे हैं उन्हें रात-रात भर दिन दिन भर जाम में खड़ा कर दिया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


इधर, वीडियो में यह भी साफ तौर पर देखा जा रहा है की मनभावन मोड़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में ट्रक वाले बारी-बारी से आ रहे हैं और पुलिस वाले के हाथ में पैसा देकर आसानी से गलत दिशा की तरफ गाड़ी लेकर जा रहे हैं। जब इस वायरल वीडियो के बारे में भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है सत्यता पाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरा से राकेश की रिपोर्ट