ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

Bihar Airport News: गया एयरपोर्ट से 3 जुलाई से अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को कोई भी निर्धारित घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित नहीं होगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट शेड्यूल जांचने की सलाह दी है।

Bihar Airport News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Airport News: गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुलाई महीने की शुरुआत के साथ विमान सेवाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। 3 जुलाई से अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को गया एयरपोर्ट से कोई भी निर्धारित (शेड्यूल) घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित नहीं होगी। यानी इन दोनों दिनों में एयरपोर्ट पर नियमित विमान सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।


गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था जुलाई से अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में सप्ताह के दो दिन कोई भी निर्धारित विमान सेवा उपलब्ध नहीं होगी, जबकि अन्य दिनों में उड़ानों का संचालन तय समय-सारिणी के अनुसार जारी रहेगा।


एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अक्टूबर के बाद शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम (विंटर शेड्यूल) लागू होने पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का नियमित संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को पहले की तरह सभी निर्धारित उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी।


प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित एयरलाइन की उड़ान समय-सारिणी अवश्य जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से सोमवार और शुक्रवार को यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति पहले से सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता