ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar School News: ACS एस. सिद्धार्थ का नया आदेश , सरकारी स्कूलों में क्लास 2 से 8 तक के छात्रों की होगी विशेष परीक्षा, जानिए कब और कहां होगा एग्जाम

Bihar School News: शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने एक और फरमान जारी किया है। जिसके तहत कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों की रीडिंग दक्षता जांचने के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगी। तो आइए जानते हैं ये परीक्षा कब और कहां होगी ?

Bihar School News
Bihar School News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान किए जाने को लेकर हर दिन कोई न कोई नई पहल की जाती है। इसी कड़ी में  शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने एक और फरमान जारी किया है। जिसके तहत कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों की रीडिंग दक्षता जांचने के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगी। तो आइए जानते हैं ये परीक्षा कब और कहां होगी ?


जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों की विशेष परीक्षा ली जाएगी। इसके जरिए छात्रों की रीडिंग और पठन दक्षता की जांच की जाएगी। विशेष परीक्षा का आयोजन 28 से 30 अप्रैल के बीच में होगा। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की विषयों की बुनियादी समझ को मजबूत करना है, ताकि आगामी कक्षाओं में पढ़ाई आसान हो सके।


मालूम हो कि,इस परीक्षा में विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों को शामिल किया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 7 से 9 बजे और फिर दूसरी पाली 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी छात्रों की परीक्षा उनके वर्तमान कक्षा कक्ष में ही ली जाएगी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा में पूर्व कक्षाओं में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे जाएंगे। अप्रैल माह में स्कूलों में पुराने पाठों का रिवीजन कराया जा रहा है ताकि छात्र तैयारी के साथ परीक्षा में भाग ले सकें।


 शेड्यूल के मुताबिक पहली परीक्षा 28 अप्रैल को सुबह (7-9 बजे), कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों के लिए गणित की होगी। उसी दिन 10 से 12 बजे, कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों का पर्यावरण अध्ययन और विज्ञान का एग्जाम होगा। 29 अप्रैल को सुबह (7-9 बजे) हिंदी और उर्दू की तो 10 से 12 बजे, कक्षा 2 से 8 तक संस्कृत और अहिंदी भाषाएं का एग्जाम होगा। 30 अप्रैल को सुबह (7-9 बजे) कक्षा 2 से 8 तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी। बता दें कि, परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व ‘ई-शिक्षा कोष पोर्टल’ पर उपलब्ध कराए जाएंगे।


इधर, शिक्षा विभाग की मानें तो अधिकांश विषयों की 20% सामग्री पूर्व कक्षाओं से जुड़ी होती है। ऐसे में यह रीडिंग टेस्ट छात्रों के लिए आधारभूत ज्ञान को पुनः सुदृढ़ करने का अवसर होगा। परीक्षा परिणामों के आधार पर छात्रों का वर्गीकरण किया जाएगा और उसी अनुसार उन्हें आगामी कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा।