ब्रेकिंग
डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज

आज जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर देखें

PATNA : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी बुधवार को जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मिली जानकारी के मुताबिक 16 मार्च को 3 बजे इंटर का रिजल्ट जारी किया जाए

आज जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर देखें
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी बुधवार को जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मिली जानकारी के मुताबिक 16 मार्च को 3 बजे इंटर का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष की माने तो बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट जारी करेंगे। 


इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव भी उपस्थित रहेंगे। बिहार सरकार के आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर के परिणाम देखे जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि आज ही विज्ञान, कला और कॉमर्स विषयों के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। 


बिहार बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 16 मार्च 2022 को दोपहर तीन बाजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।' 




बता दें कि कुल 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में सम्मलित हुए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक चली थी। इससे पहले बिहार बोर्ड ने सोमवार को टॉपरों का इंटरव्यू, वेरिफिकेशन, मार्क्स संकलन जैसे सभी कार्य निपटा लिए थे। टॉपरों की कॉपियां पिछले सप्ताह ही री-चेक कर ली गई थीं।

टैग्स