ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

12 अगस्त तक सारी ट्रेनें कैंसल, रेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

PATNA : भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेलवे ने फैसला किया है कि नियमित यात्री ट्रेन अगस्त से पहले नहीं चलाई जाएंगी. रेलवे ने

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेलवे ने फैसला किया है कि नियमित यात्री ट्रेन अगस्त से पहले नहीं चलाई जाएंगी. रेलवे ने अपने बड़े फैसले को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है.


भारतीय रेलवे ने फैसला किया है कि 2 अगस्त 2020 तक कोई भी रेगुलर पैसेंजर ट्रेन या मेल एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेंगी. इसके साथ ही रेलवे ने कहा कि जिन यात्रियों ने रेगुलर ट्रेन सेवा के लिए 1 जुलाई से 12 अगस्त तक का टिकट बुक करवाया है, उनके सभी टिकट कैंसिल कर दिए गए हैं. जिन यात्रियों ने इन तारीखों के दौरान का टिकट लिया है उनको रेलवे टिकट का दाम रिफंड करेगा.




टिकट की कैंसिलेशन से जुड़े नए आदेश पहले जारी किए गए हैं. उसी के अनुसार सामान्य समय सारणी के हिसाब से 30 जून 2020 तक बुक किये गए सभी टिकट्स के रीफंड किए जाएंगे. वहीं 01-07-2020 से 12-08-2020 तक के सभी टिकट कैंसिल किए जाएंगे और आदेश के मुताबिक इन सभी का फुल रीफंड किया जाएगा. रेलवे की ओर से बताया गया है कि स्पेशल राजधानी/मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें जो कि 12 मई से 1 जून के बीच चल रही थीं वह चलती रहेंगी.


इससे पहले 13 मई के अपने आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा था कि 30 जून तक रेग्लुलर ट्रेन की बुकिंग कैंसल की जा रही है और इसमें यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा. अब जबकि ट्रेन कैंसिलेशन की तारीख बढ़ा दी गई है, तो रिफंड की सुविधा भी 12 अगस्त तक कर दी गई है. इस दौरान 12 मई से चालू स्पेशल राजधानी ट्रेन और 1 जून से चालू स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी.


12 अगस्त तक सारी ट्रेनें कैंसल, रेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला


बता दें कि ट्रेनों की शुरुआत करने से पहले रेलवे की ओर से एसओपी जारी की गई थी जिसके हिसाब से सिर्फ बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की छूट दी जा रही थी. इसके बाद रेलवे ने अन्य यात्रियों को सुविधा देने के लिए एक जून से 100 जोड़ी नॉन एसी ट्रेनें चलाना शुरू की थीं. जिसे रेलवे ने 12 अगस्त तक बंद करने का फैसला किया है.

टैग्स