Breakingबिहारबिहार में सरकारी अस्पतालों की बदहाली: महिला विधायक के औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर लापरवाही, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
Bihar News: त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में अव्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब विधायक सोनम रानी ने देर रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मरीजों को कंबल, साफ बेडशीट और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई।











