बिहार में लोन दिलाने के नाम फर्जीवाड़ा: 300 महिलाओं से डेढ़ करोड़ की ठगी, कार्यालय बंद कर फरार हुआ शातिर
Bihar Crime News: पूर्णिया में ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर करीब 300 महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। संस्था ने लोन का झांसा देकर महिलाओं से पैसे और दस्तावेज जमा कराए, फिर कार्यालय बंद कर फरार हो गई।

