ब्रेकिंग
'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...

बिहार में सुरक्षा वापसी पर गरमाई सियासत, लालू-राबड़ी समर्थकों से रोहिणी आचार्य की खास अपील

Bihar Politics: लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस लेने के फैसले पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। रोहिणी आचार्य ने समर्थकों से राबड़ी देवी के आवास पहुंचकर सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की है।

Bihar Politics
रोहिणी की अपील
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ आरजेडी ने बड़ा विरोध शुरू कर दिया है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ साथ तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। इस बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी अपील की है।


रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए समर्थकों से बड़ी अपील करते हुए लिखा, “तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी जी के आधिकारिक आवास पहुँच कर बदले की भावना से काम रहे मुख्यमंत्री को ये सीधा, साफ़ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा व् ढाल हैं.. पूरा देश , पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री व् उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गयी हर कार्रवाई का मुँहतोड़ जवाब देगी”..


इससे पहले रोहिणी ने लिखा, “सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है ,. सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार के द्वारा लालू जी एवं राबड़ी देवी जी की सुरक्षा में कटौती का फैसला लालू जी - राबड़ी देवी जी एवं उनके परिवार को नुकसान , शारीरिक क्षति पहुँचाने  की नीयत से ही  लिया गया फैसला है .. सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है, इसके मद्देनजर ही राबड़ी देवी जी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस किए जाने का निर्णय लिया है.. 


सम्राट सरकार को ये जान लेना चाहिए कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू जी - राबड़ी देवी जी एवं उनके परिवार का सुरक्षा कवच है और अगर लालू जी , राबड़ी देवी जी और परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोच भी आयी थी तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद बिगड़ैल सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है ..!”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता