ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, कोचिंग के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात; पटना पुलिस ने की बड़ी तैयारी

Khan Sir news: पटना के कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को एफआईआर में नामजद किया गया है। उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Khan Sir news
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Khan Sir news: पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं। खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने उन्हें एफआईआर में नामजद आरोपी बनाया है। उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।


पटना पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि कोचिंग सेंटरों की प्रतिस्पर्धा को लेकर छात्रों को किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आना चाहिए। वहीं, मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज एकेडमी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


जानकारी के अनुसार, कई थानों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और हालात को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। शाम के समय छात्रों की भीड़ भी कोचिंग सेंटर के बाहर जमा हो गई, जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नारेबाजी और हंगामे के बीच पुलिस लगातार भीड़ को शांत कराने में जुटी रही।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और जिला जांच इकाई को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। टीम किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खान सर कोचिंग सेंटर में मौजूद हैं या नहीं।


यह मामला 2 जून की रात हुए उस विवाद से जुड़ा है, जिसमें विरोधी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के साथ तनाव के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी। उस समय खान सर के दो गार्डों द्वारा गोलीबारी किए जाने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


इसी विवाद के बाद मंगलवार रात को खान सर के कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव की घटना भी हुई थी, जिसमें ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पटना में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता