ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक दर्जन लोग हिरासत में; मालिक समेत कई गिरफ्तार

Bihar Crime News: खगड़िया स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि होटल मालिक, संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक वैष्णव होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में एक दर्जन महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया है। साथ ही होटल के मालिक, संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में यह मामला सामने आया। सदर SDPO-1 मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि होटल के अंदर लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा था। 


पुलिस ने मौके से एक दर्जन महिला और पुरुषों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


पुलिस के अनुसार, होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद मालिक और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि यह रैकेट कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: अनिश कुमार, खगड़िया, बिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता