ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में लोन दिलाने के नाम फर्जीवाड़ा: 300 महिलाओं से डेढ़ करोड़ की ठगी, कार्यालय बंद कर फरार हुआ शातिर

Bihar Crime News: पूर्णिया में ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर करीब 300 महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। संस्था ने लोन का झांसा देकर महिलाओं से पैसे और दस्तावेज जमा कराए, फिर कार्यालय बंद कर फरार हो गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि एक संस्था ने डेढ़ लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 300 महिलाओं से 5-5 हजार रुपये जमा कराए और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गई।


पीड़ित महिलाओं के अनुसार, संस्था के प्रतिनिधियों ने उन्हें जल्द लोन स्वीकृत होने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए बैंक संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात भी जमा कराए गए। महिलाओं को विश्वास दिलाया गया कि प्रक्रिया पूरी होते ही उनके खाते में लोन की राशि भेज दी जाएगी।


लेकिन जब महिलाएं गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। कार्यालय बंद मिलने के बाद महिलाओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि संस्था के संचालक उनकी जमा राशि लेकर फरार हो गए हैं।


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मकान मालिक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ठगी की राशि डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। पीड़ित महिलाएं दोषियों की गिरफ्तारी और अपनी जमा राशि वापस दिलाने की मांग कर रही हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता