जमीन मालिकों को बड़ी राहत: मृत रैयतों की जमाबंदी खुद अपडेट करेगी बिहार सरकार, राजस्व कर्मचारियों को मिला टास्क
Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने मृत जमाबंदी रैयतों के उत्तराधिकारियों को बड़ी राहत दी है। अब राजस्व कर्मचारी गांव-गांव जाकर ऐसे मामलों की पहचान करेंगे और स्वतः दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू कराएंगे, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।











