ब्रेकिंग
नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य

बिहार में भ्रष्टाचार पर सख्ती: छह महीने में दर्ज हुए 152 मामले, निगरानी ब्यूरो ने जारी किए आंकड़े

Bihar Vigilance Bureau: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई तेज हो गई है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में 152 भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं।

Bihar Vigilance Bureau
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vigilance Bureau: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा 2 जुलाई से 8 जुलाई तक बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के बीच भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजी ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई कार्रवाई के आंकड़े भी जारी किए। उन्होंने बताया कि 30 जून 2026 तक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 152 मामले दर्ज किए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक हैं।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में पूरे साल के दौरान 63 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में केवल छह महीनों के भीतर ही यह संख्या 152 तक पहुंच गई है। यह राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान की तीव्रता और ब्यूरो की सक्रियता को दर्शाता है।


एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता