ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याBihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्या

पटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

Patna Crime News: पटना के रामकृष्ण नगर में 37 कट्ठा जमीन पर कब्जे की कोशिश को पुलिस और STF ने नाकाम कर दिया। संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार किए गए, जिनमें कई पेशेवर अपराधी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 37 कट्ठा जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश को पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 11 को पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है। यह कार्रवाई रामकृष्ण नगर थाने के दारोगा हेमंत झा के आवेदन के आधार पर की गई, जिसमें सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।



पुलिस के अनुसार, बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित यह जमीन श्री देवी नामक महिला की है, जिसका क्षेत्रफल 31 कट्ठा है।  वहीं एक 16 कट्ठा का भी प्लॉट है। आरोप है कि इस जमीन पर हथियार के बल पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही थी। इस काम में अलग-अलग गिरोह सक्रिय थे।



सूचना मिलने पर पुलिस को पता चला कि कुछ अपराधी कब्जे की योजना बनाने के लिए पटना में इकट्ठा हुए हैं। इनमें एक आरोपी विकास कुमार भूपतिपुर का रहने वाला है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ और रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने जक्कनपुर इलाके में संयुक्त छापेमारी की।



छापेमारी के दौरान पुलिस को एक काले रंग की स्कॉर्पियो मिली, जिस पर कथित तौर पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था। इसी वाहन में आरोपी विकास कुमार मौजूद था। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। विकास की निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए कुल 17 आरोपियों को हिरासत में लिया।



जानकारी के अनुसार, दिघवारा के पूर्व मुखिया शैलेश साव ने इस जमीन को लेकर श्री देवी से एग्रीमेंट कराया था, जबकि महिला के भाई ने उस प्लॉट पर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवादित जमीन पर मंगलवार को कब्जे की कोशिश की जा रही थी। 



पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों तक पहुंचा जा सकेगा। इस मामले में आगे की छापेमारी भी जारी है।


रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता