ब्रेकिंग
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

गोपालगंज-बेतिया मार्ग पर सफर होगा महंगा, पुल पर जल्द लग सकता है टोल टैक्स; सरकार की मंजूरी का इंतजार

Bihar News: गोपालगंज–बेतिया मार्ग पर बने पुल पर जल्द टोल टैक्स लागू होने की संभावना है। सरकार की मंजूरी के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को टोल देना पड़ सकता है, जिससे सफर महंगा हो जाएगा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज–बेतिया मार्ग से सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। राज्य सरकार राज्य राजमार्गों और चयनित पुलों पर टोल व्यवस्था लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में गोपालगंज–बेतिया मार्ग के पुल को भी टोल व्यवस्था में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


यदि सरकार की ओर से अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो इस पुल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों से निर्धारित दरों के अनुसार टोल टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा और टोल वसूली की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले निजी वाहन, व्यावसायिक वाहन और मालवाहक वाहनों के संचालन पर सीधा असर पड़ सकता है।


सरकार का उद्देश्य सड़क और पुलों के रखरखाव, मरम्मत तथा बेहतर यातायात सुविधाओं के लिए संसाधन जुटाना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की गई है और न ही टोल टैक्स की दरों की आधिकारिक घोषणा की गई है।


फिलहाल अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही टोल व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद टोल की दरें, लागू होने की तिथि और नियमों की विस्तृत जानकारी सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता