ब्रेकिंग
ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Bihar Train Accident: बिहार के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित रहा। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस के बीच सीमा विवाद का मामला...

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train Accident: भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से अफरातफरी मच गई. नाथनगर और मुरारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच अप लाइन पर शव मिलने के बाद ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. करीब दो से ढाई घंटे तक शव ट्रैक पर पड़े रहने के कारण कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.


घटना नाथनगर और मुरारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक पोल संख्या 310/25 और 310/24 के पास की है. सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे अप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव देखा गया. आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया था. हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. टीम ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी. शव ट्रैक पर पड़े रहने के कारण अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा.


सुबह के व्यस्त समय में ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा. शव को हटाने और आवश्यक कार्रवाई में देरी के कारण रेल परिचालन सामान्य होने में समय लगा.


घटनास्थल पर पहुंची नाथनगर थाना पुलिस ने क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ लिया. इसके बाद मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया.


मधुसूदनपुर पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) भेजने की तैयारी की गई.


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान करने और परिजनों का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.