ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत

भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर में गोली लगने से होमगार्ड जवान मोनल राय की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आखिर थाने के अंदर गोली कैसे चली और इस घटना के पीछे क्या वजह है? जानिए पूरी खबर...

भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर में रविवार देर रात गोली लगने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की बैठक के दौरान दो जवानों के बीच विवाद हुआ था. इसी बीच गोली चलने की घटना सामने आई. हालांकि, गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही है.


मृत जवान की पहचान 25 वर्षीय मोनल राय के रूप में हुई है. वह सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी प्रेम शंकर राय के पुत्र थे. मोनल राय की तैनाती संदेश थाने में थी. थाना परिसर के अंदर हुई इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात संदेश थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की बैठक चल रही थी. इसी दौरान दो जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी और मोनल राय को गोली लग गई.


गोली चलने के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल जवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. फिलहाल विवाद की वजह और गोली चलने की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जांच की जा रही है.


गोली लगने के बाद मोनल राय को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि, आरा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.


जवान की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है. सहकर्मियों और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. 25 वर्षीय जवान की मौत से उनके परिवार में भी दुख का माहौल है.


घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित संदेश थाना पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. एसपी के अनुसार, गोली किन परिस्थितियों में चली, इसका पता लगाया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.