बिहारमधुबनी में रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा कारोबारी के घर फायरिंग, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, कई नामजद अब भी फरार
मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े फायरिंग और हमला किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जबकि कई नामजद आरोपी अब भी फरार हैं।











