ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर चलती बाइक में किसिंग और खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। पटना सिटी निवासी बाइक मालिक दीपक कुमार और अज्ञात युवती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बिहार न्यूज
हीरोपंती करने वाले जाएंगे जेल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर चलती बाइक पर युवक-युवती का किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब इस वीडियो पर पुलिस की नजर गई तब पटना सिटी के युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी पटना ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। कहा है कि पटना के मरीन ड्राइव पर लड़का-लड़की के वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है।


 मरीन ड्राइव पर स्टंटबाज़ी पड़ी भारी, दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हीरोपंती अब सीधे जेल की सलाखों तक पहुँच सकती है। पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवक-युवती का वीडियो सामने आने के बाद पटना यातायात पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है। 


बताया गया है कि जे०पी०गंगा पथ (मरीन ड्राईव) पर खतरनाक स्टंट करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। 06.09.2026 को एक मोटर साईकिल पर सवार लड़का एवं लड़की के द्वारा सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए वायरल विडियो प्राप्त हुआ था। उक्त वायरल वीडियों की जाँच पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, यातायात थाना गाँधी मैदान में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के द्वारा की गई।


जाँचोपरान्त वायरल वीडियों में दिख रही स्पेलेण्डर मोटर साईकिल रजि० नं०-BR01JU-7693 के मालिक-सह-चालक दीपक कुमार (पिता जय प्रकाश कुमार, निवासी : मोगलपुरा छठा तल, पटना सिटी, पटना) द्वारा पाटलिपुत्रा थाना अन्तर्गत कृष्णा घाट से दीधा गोलम्बर की ओर जाने वाले जे०पी०गंगा पथ (मरीन ड्राईव) पर दिनांक-05.09.2026 को समय करीब 17:30 बजे खतरनाक तरीके से स्टंट किया गया था।


जिसके बाद यातायात थाना गाँधी मैदान में दीपक कुमार एवं वाहन मालिक सह चालक दीपक कुमार एवं वाहन पर सवार अज्ञात युवती के विरूद्ध कांड संख्या-203/26, दिनांक-07.09.2026, धारा-281 BNS-2023 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है।


पटना ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता एवं युवाओं से यह अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी न करें। यह आपके और दूसरों की जान के लिए अत्यंत धातक हो सकता है। शहर के प्रमुख मार्गों पर ICCC और सोशल मीडिया टीम के माध्यम से 24x7 निगरानी रखी जा रही है। यातायात नियम तोड़ने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बाइक सड़क पर थी या इश्क की ‘चलती फिरती शूटिंग’?

वीडियो में युवक बाइक चला रहा है और युवती पीछे बैठी हुई है। दोनों के बीच नजदीकी इतनी ज्यादा दिखाई देती है कि देखकर एक पल को ऐसा लगता है मानो जेपी गंगा पथ सड़क नहीं, किसी फिल्म का रोमांटिक सीन हो।फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्मों में ऐसे सीन के लिए कैमरा, स्टंट टीम और सुरक्षा इंतजाम होते हैं। यहां मामला असली सड़क का था, जहां सामने से और पीछे से दूसरे वाहन भी गुजर सकते हैं।यानी एक तरफ बाइक की रफ्तार, दूसरी तरफ इश्क का खुमार और बीच में ट्रैफिक! वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई देते हैं। यही वजह है कि यह क्लिप अब चर्चा का विषय बन गई है।


‘हेलमेट’ को भी कर दिया गया OUT!

इस पूरे वीडियो में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सिर्फ रोमांस नहीं है। असली सवाल है—हेलमेट कहां है? वीडियो में बाइक चला रहा युवक और उसके साथ बैठी युवती, दोनों बिना हेलमेट नजर आ रहे हैं। यानी सड़क पर इश्क का ‘फुल स्पीड मोड’ तो ऑन था, लेकिन सुरक्षा का मोड ऑफ! सड़क पर बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना सिर्फ चालान से बचने का तरीका नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने वाला सुरक्षा कवच है। खासकर जेपी गंगा पथ जैसे मार्ग पर, जहां वाहन तेज गति से चलते हैं, छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।


प्यार अपनी जगह… लेकिन सड़क भी कोई ‘मूवी सेट’ नहीं!

किसी को प्यार करने या साथ बैठने पर सवाल उठाना अलग बात है, लेकिन चलती बाइक पर ऐसा व्यवहार करना सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता जरूर पैदा करता है। बाइक चलाते समय चालक का पूरा ध्यान सड़क और ट्रैफिक पर होना चाहिए। अगर चालक का ध्यान वाहन चलाने के बजाय किसी दूसरी गतिविधि में चला जाए, तो कुछ सेकंड की लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।और अगर दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना हो, तो जोखिम और बढ़ जाता है।यानी मामला कुछ ऐसा है— ‘इश्क में डूबे दो दिल… लेकिन सड़क पर बाकी लोगों की जान भी है!’ कही इनके चक्कर में और लोगों की जान आफत में ना पड़ जाए, इसलिए आम नागरिकों का भी कर्तव्य है कि ऐसे लोगों को इस तरह की हरकत करने से रोके। 


सोशल मीडिया पर वीडियो ने खींचा ध्यान

वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि सार्वजनिक सड़क पर यातायात नियमों का पालन आखिर कौन सुनिश्चित करेगा? लोगों का कहना है कि सड़क पर हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह खुद की सुरक्षा के साथ दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। जेपी गंगा पथ राजधानी पटना का चर्चित मार्ग है और यहां बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकती है।