ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला

बाइक पर लिफ्ट देने वाले युवक पर कैंची से हमला कर दिया गया। आरोप है कि पत्नी पर आपत्तिजनक मजाक करने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पांच जगह वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी में एक युवक को बाइक पर लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कथित तौर पर चालक की पत्नी पर गंदा मजाक किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जेब से कैंची निकालकर बाइक चालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में टाटा मोटर्स के पास की है। घायल की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के कलवारी मझरिया गांव निवासी प्रेम महतो के 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान घोड़ासहन प्रखंड निवासी अर्जुन के रूप में बताई गई है।


घायल अरुण के मुताबिक, उसकी मां मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह घर से उनके लिए खाना लेकर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान नरकटिया बाजार से कुछ दूरी पर एक युवक ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। अरुण ने मानवीयता दिखाते हुए उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में दोनों ने गुटखा भी खरीदा और खाया।


आरोप है कि आगे चलकर अर्जुन उसकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक मजाक करने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने जेब से कैंची निकाली और अरुण पर हमला कर दिया। कैंची से किए गए हमले में उसके शरीर पर पांच जगह गंभीर घाव हो गए। हमले के बाद अरुण सड़क पर गिर पड़ा और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।


सड़क पर झगड़ा होता देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल अरुण को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को पकड़कर नगर थाना ले गई।


नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दोनों युवकों के बीच आपसी विवाद में एक ने दूसरे पर कैंची से हमला किया है। घायल का इलाज जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब की रिपोर्ट

टैग्स