PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां बख्तियारपुर फोरलेन पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 9 लाख रुपये कैश बरामद किया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एमएलसी चुनाव के पहले कैश मिलने पर यह आशंका जतायी जा रही है कि कही इन पैसों को वोटरों के बीच बांटने की तैयारी तो नहीं थी। यह सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बता दें कि बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों पर मतदान कल शुक्रवार 23 अक्टूबर को होगा। चुनाव की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एमएलसी चुनाव को लेकर जगह-जगह वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में पटना के बख्तियारपुर फोरलेन पर गाड़ी से 9 लाख कैश बरामद किया गया। एमएलसी चुनाव में 9 लाख रुपये खपाने की तैयारी थी। किस कैंडिडेट की तरफ से पैसा बांटा जाना था, और यह रकम किसका है, इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है।
बाढ़ के एसडीपीओ राम कृष्णा ने बख्तियारपुर फोरलेन से जांच के दौरान 9 लाख रुपये बरामद किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमएलसी चुनाव को लेकर जगह-जगह सघन जांच किया जा रहा है। इसी क्रम में 9 लाख रुपये गाड़ी से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि बख्तियारपुर थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जो व्यक्ति पैसा लिये हुए था उसे हिरासत में लिया गया है।
दरअसल स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कल 23 अक्टूबर को होगा। चुनाव को संपन्न कराने के लिए विभिन्न बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। पटना के विभिन्न चौक चौराहे एवं अन्य जिलों में सघन जांच अभियान चल रहा है। इसी दौरान पटना में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 9 लाख कैश एक गाड़ी से बरामद किया है। पुलिस की यह कार्रवाई पटना के बख्तियारपुर फोरलेन पर की गयी है। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक बैग को बरामद किया जिसमें 9 लाख रुपये रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान होगा। मतों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी। वोटिंग बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। बिहार की कुल 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहा है, जिसमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। जिसमें 1. पटना स्नातक व पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, 2. दरभंगा स्नातक व दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, 3. तिरहुत स्नातक व तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और 4. सारण स्नातक व सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। एमएलसी चुनाव में कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 23 अक्टूबर को करीब 5 लाख 32 हजार मतदाता करेंगे।



