ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेमरामठानी मोड़ के पास ओवरलोड यात्री बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस का ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

छत्तीसगढ न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बस का ब्रेक फेल होने के चलते 6 यात्रियों की मौत हो गयी, वही 40 बुरी तरह से घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


घटना छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की है, जहां सेमरामठानी मोड़ के पास एक ओवर लोड यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद बस सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बस केलहारी गांव की ओर जा रही थी।


 यह बात भी सामने आ रही है कि बस ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया था, और जिसके कारण बस पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। वही बस के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। वही इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मृतकों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 


टैग्स