ब्रेकिंग
बिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहाराबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारा

मुजफ्फरपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन घायल, एक की हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर के NH-27 पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को SKMCH रेफर किया गया, एक की हालत नाजुक है।

बिहार न्यूज
एक ही बाइक पर सवार थे तीनों
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH-27 पर बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी चौहान चौक के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलने के बाद 112 की टीम और बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया। इनमें से एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।


घायलों की पहचान औराई थाना क्षेत्र के सागहरी रामपुर निवासी चंदन कुमार (34) और अंजली कुमारी (24) के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया गया कि वह बोलने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।


एक ही बाइक पर सवार थे तीनों

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। घटना के बाद बेनीबाद पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है। बेनीबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टैग्स