ब्रेकिंग
भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्यायभोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय

औचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जहानाबाद में DM छिरिङ वाई भूटिया ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा में बच्चों को पढ़ाया, सवाल पूछे और सीखने के स्तर की जांच की। कम उपस्थिति व एक साथ कई कक्षाएं चलाने पर नाराजगी जताते हुए शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा।

बिहार न्यूज
डीएम हो तो ऐसा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले की डीएम छिरिङ वाई भूटिया का एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला। कभी वह स्पोर्ट्स डे पर खुद दौड़ लगाती नजर आती हैं, तो कभी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर खुद सड़क पर कूड़ा उठाती दिखाई देती हैं। अब उनका एक और अलग रूप सामने आया है। विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम खुद कक्षा में पहुंचीं और बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनसे विषय आधारित सवाल भी पूछे।


डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने मुरलीधर उच्च विद्यालय सह सरस्वती विद्या मंदिर, राजा बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल पूछे और उनके सीखने के स्तर की जांच की। विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।


विद्यालय में करीब 1200 विद्यार्थी नामांकित हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान महज 300 विद्यार्थी ही उपस्थित मिले। इतनी कम छात्र उपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई कक्षाओं में अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाया जा रहा था। इस व्यवस्था पर भी डीएम ने सवाल उठाए और प्रधानाध्यापक समेत संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा।


डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कक्षाएं संचालित की जाएं। साथ ही उन्होंने नियमित छात्र उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया।


डीएम ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, प्रभावी शिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीऔचक निरीक्षण में DM बनीं टीचर, बच्चों को पढ़ाया और पूछे सवाल; कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता