ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, संपत्ति जब्ती के प्रस्ताव कोर्ट भेजे गए; चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, संपत्ति जब्ती के प्रस्ताव कोर्ट भेजे गए; चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिल

बाढ़ ने छीनी बिजली तो 20 रुपये में चार्ज हो रहा मोबाइल, तेजस्वी के इलाके में जनरेटर बना सहारा

वैशाली के राघोपुर में बाढ़ के कारण बिजली आपूर्ति बंद है। लोग मजबूरी में जनरेटर से 20 रुपये देकर मोबाइल चार्ज करा रहे हैं, जहां रोज 400-500 मोबाइल चार्ज हो रहे हैं। जनरेटर का मालिक रोज 2 से 3 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं।

बिहार न्यूज
बाढ़ में परिवार से संपर्क का सहारा बना मोबाइल
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में गंगा और गंडक नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दियारा इलाके में चारों तरफ पानी फैला हुआ है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मोबाइल चार्ज करना भी बड़ी चुनौती बन गया है।


बता दें कि राघोपुर पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है। बिजली नहीं होने के कारण लोग अब जनरेटर से मोबाइल चार्ज कराने के लिए पैसे खर्च करने को मजबूर हैं।


सड़क किनारे जनरेटर से हो रही मोबाइल चार्जिंग

राघोपुर के मलिकपुर कबीर चौक पर सड़क किनारे जनरेटर चलाकर मोबाइल चार्ज करने की व्यवस्था की गई है। यहां लोग अपना मोबाइल चार्ज कराने के लिए पहुंच रहे हैं और इसके बदले प्रति मोबाइल 20 रुपये लिए जा रहे हैं।


बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण यहां दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। दुकानदार के मुताबिक, प्रतिदिन करीब 400 से 500 मोबाइल चार्ज किए जा रहे हैं। इससे उसे रोजाना करीब 2 से 3 हजार रुपये की कमाई हो रही है।


बाढ़ में परिवार से संपर्क का सहारा बना मोबाइल

बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोबाइल लोगों के लिए सिर्फ बातचीत का साधन नहीं, बल्कि जरूरी संपर्क और सूचना का माध्यम बन गया है। कई इलाकों में बाढ़ के कारण सामान्य संपर्क व्यवस्था प्रभावित है। ऐसे में लोग मोबाइल के जरिए दूर रह रहे परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से संपर्क बनाए हुए हैं।


इसके अलावा बाढ़ की स्थिति, प्रशासन की जानकारी और आसपास की गतिविधियों की सूचना भी लोगों को मोबाइल के जरिए मिल रही है। यही वजह है कि मोबाइल की बैटरी खत्म होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।


चार्जिंग सेंटर पर दिनभर लगी रहती है भीड़

मोबाइल चार्ज करने वालों के यहां लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। राघोपुर इलाके में बाढ़ के कारण घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। इसलिए लोग जनरेटर से चलने वाले इस चार्जिंग सेंटर पर पहुंच रहे हैं।


टैग्स