बिहारसहरसा में आपसी विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान 60 वर्षीय दिनेश प्रसाद यादव को गोली मार दी गई। घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।











