ब्रेकिंग
Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी

छपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गए

छपरा के होटल पैशन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 4 युवक और 4 युवतियों को पकड़ा गया। होटल प्रबंधन की भी जांच जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा के होटल पैशन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से होटल परिसर में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से चार युवकों और चार युवतियों को पकड़ा।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और परिसर के कमरों की जांच की। इसी दौरान चार युवक और चार युवतियां पुलिस के हाथ लगे।


सदर एसडीपीओ रामपुर सिंह ने बताया कि पुलिस को होटल पैशन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार युवक और चार युवतियों को पकड़ा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल प्रबंधन की भूमिका और वहां मौजूद लोगों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

छपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गए

टैग्स